top of page
श्याम मेरी गली आया करो बंसी ना बजाया करो
Shyam meri gali aaya Karo Bansi Na bajaya Karo
ओ श्याम मेरी गली आया करो बंसी ना बजाया करो
ओ बंसी ना बजाया करो
जब-जब जाती यमुना तट पर पीछे-पीछे आते हो
ओ पीछे-पीछे आते हो
पीछे-पीछे आके मेरे चीर चुरा ले जाते हो
ओ शामा पीछे पीछे आया करो मेरे चीर ना चुराया करो
जब-जब जाती दही बेचने पीछे-पीछे आते हो
ओ पीछे-पीछे आते हो
पीछे-पीछे जाकर मेरी मटकी फोड़ के जाते हो
श्याम मेरे पीछे आया करो मेरी मटकी ना गिराया करो
जब-जब जाती कुंज गलिन में पीछे-पीछे आते हो
ओ पीछे पीछे आते हो
पीछे-पीछे आकर मेरा माखन खूब चुराते हो
श्याम कुंज गली आया करो माखन न चुराया करो
जब जब जाती वृंदावन में पीछे-पीछे आते हो और पीछे-पीछे आते हो पीछे-पीछे आकर मेरा चैन चुरा ले जाते हो
श्याम वृंदावन आया करो मेरा दिल ना चुराया करो
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Meenu sethi ji
bottom of page