top of page

घर मे पधारो गजानन जी मेरे घर मे पधारो

Ghar mai padharo gajanan ji mere ghar mai padharo

पधारो पधारो घर में पधारो
घर मे पधारो गजानन जी मेरे घर मे पधारो
रिद्धि सिद्धि ले के आ गणराजा मेरे घर मे पधारो
राम जी आना लक्ष्मण जी आना
संग मे ले आना सीता मैया
मेरे घर मे पधारो
ब्रह्मा जी आना विष्णु जी आना
भोले शंकर जी को ले आना
मेरे घर मे पधारो
लक्ष्मी जी आना गौरी जी आना
सरस्वती मैया को ले आना
मेरे घर मे पधारो
विघ्न को हरना मंगल करना
कारज शुभ कर जाना
मेरे घर मे पधारो

श्रेणी:

गणेश भजन

स्वर:

Pooja Taneja ji

bottom of page