top of page

कौन सी ने मार दियो री टोना के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

Kon si ne maar diyo ri tona ke mero machle shyam salona

कौन सी ने मार दियो री टोना
के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

भूल गयी मेने दियो ना या के माथे बीच डिठौना
रोये ओये रुदन करे मेरो वारो
एजी तोड़ दियो है खिलौना

दूध ना पीवे लाला 
दही ना खावे 
दूध ना पीवे लाला 
दही ना खावे
खावे ना माखन लौना
रोय रोय रुदन करे मेरो वारो
दिए सब फोड़ खिलौना
के कौन सी ने मार दियो री टोना
के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

भूल गयी मैंने कियो ना 
माथे बीच टीका
न्हावे ना धोवे 
सुध बिसराव
आख ना खोले मेरा छोना
के कौन सी ने मार दियो री टोना
Bhajan potli
के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

पहले समझायो मैंने लाल को
इन सखियों संग नाचो ना
 या ग्वालिन की नजरबुरी है
बर्जयो ते मानो ना
के कौन सी ने मार दियो री टोना
के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Brijwasi Dewakar Sharmaji

bottom of page