26जनवरी आई खुशियाँ मनाओ रे
26 janvary aai khuahiya manao re
26जनवरी आई खुशियाँ मनाओ रे
विश्व में भारत का मान बढाओ रे
सारे मिलकर धूम मचा ओ रे विश्व में भारत का मान बढाओ रे
आज तिरंगा ऊंचा खूब फहराओ रे
विश्व में भारत का मान बढाओ रे
अपना संविधान बना था अपने कानून बने थे
सही मायनो मे तो अब हम पूरे आजाद हुए थे
आजादी का जश्न खूब मनाओ रे
विश्व में भारत का मान बढाओ रे
अपने इस देश की खातिर तुम जीना और मर जाना
गद्दारी तुम ना करना कोई धोखा तुम ना खाना
अपने देश की माटी माथे लगाओ रे
विश्व में भारत का मान बढाओ रे
लालच में पडके अपने इस देश से छल ना करना
कुछ रुपयों पैसो की खातिर दुशमन से ना मिल जाना
भारत के वीरो का मान बढाओ रे
विश्व में भारत का मान बढाओ रे
आओ हमसब मिलकर ये आज प्रतिज्ञा कर लै
अपने भारत की इज्जत को कम ना होने देगे
प्यारे तिरंगे की तुम शान बढाओ रे विश्व में भारत का मान बढाओ रे
26जनवरी आई खुशियाँ मनाओ रे विश्व में भारत का मान बढाओ रे
श्रेणी:
देश भक्ति गीत
स्वर:
Anita Sobti ji