top of page

हो रही जय जयकार मैया जी तेरे मंदिर में

Ho rahi jai jaikaar maiya ji tere mandir mai

हो रही जय जयकार मैया जी तेरे मंदिर में
भक्तो की लगी है कतार मैया जी तेरे मंदिर में
हो रही जय जयकार....

शेर पे सवार माता ज्वाला देवी आ गई
ज्वाला देवी आ गई माँ दर्श दिखा गई
ज्योतो का हुआ चमत्कार मैया जी तेरे मंदिर में
हो रही जय जयकार....

शेर पे सवार माता चिन्तपुर्णी आ गई
चिन्तपुर्णी आ गई माँ दर्श दिखा गई
भक्तों की सुनती पुकार मैया जी तेरे मंदिर में
हो रही जय जयकार....

शेर पे सवार माता मनसा देवी आ गई
मनसा देवी आ गई माँ दर्श दिखा गई
भक्तों का करदी उद्धार मैया जी तेरे मंदिर में
हो रही जय जयकार....

शेर पे सवार माता नैना देवी आ गई
नैना देवी आ गई माँ दर्श दिखा गई
करती है मालामाल मैया जी तेरे मंदिर में
हो रही जय जयकार....

शेर पे सवार माता महाकाली आ गई
महाकाली आ गई माँ दर्श दिखा गई
दुष्टो का करें वो सिहांर मैया जी तेरे मंदिर में
हो रही जय जयकार....

शेर पे सवार माता शेरोंवाली आ गई
शेरोंवाली आ गई माँ मेहरोंवाली आ गई
#bhajanpotli
भक्तो पे करे उपकार मैया जी तेरे मंदिर में
हो रही जय जयकार....

हो रही जय जयकार मैया जी तेरे मंदिरों में
भक्तो की लगी है कतार मैया जी तेरे मंदिर में

श्रेणी:

नवरात्रि भजन

स्वर:

Sarika Bansal (Dimple)

bottom of page