top of page

होली खेले तो हमारे घर आजा सांवरिया

Holi khale to hamare ghar aa ja sawariya

होली खेले तो हमारे घर आजा सांवरिया
आजा सांवरिया हमारे घर आजा सांवरिया
होली खेले तो

सास ससुर मेरे गए सत्संग में सूनी बाखड़िया
पिछवाड़े मेरी धरी नसेनी चढ आ सांवरिया
होली खेले तो

जेठ जेठानी मेरे गए कीर्तन में सूनी दुकड़िया
पिछवाड़े मेरी धरी नसेनी चढ आ सांवरिया
होली खेले तो

देवर देवरानी मेरे गए खेतन में सोनी बागड़िया
पिछवाड़े मेरी धरी नसेनी चढ आ सांवरिया
होली खेले तो

ननंद हमारी गई सासरे सूनी बागड़िया
पिछवाड़े मेरी धरी नसेनी चढ आ सांवरिया
होली खेले तो

बलम हमारे गए नौकरी सोनी अटरिया
पिछवाड़े मेरी धरी नसेनी चढ आ सांवरिया
होली खेले तो

श्रेणी:

होली भजन

स्वर:

Sarika Bansal (Dimple)

bottom of page