top of page

होरी मे उडे रे गुलाल महीना फागुन का

Hori mai udhe re gulal mahina fagun ka

होरी मे उडे रे गुलाल महीना फागुन का
ऐरी हो हो महीना फागुन का
ऐरी हा हा महीना फागुन का
सब हो गए पीले लाल महीना फागुन का

मस्त महीना फागुन आयो
रसिक जनो का मन हर्ष या
अब बजे ताल पे ताल महीना फागुन का

आई ग्वाल बालो की टोली
गली रंगीली मची है होली
होली खेले मदन गोपाल महीना फागुन का

होरी मे हुड़दंग मचावे
झूम झूम सब नाचे गावे
आज ऐसा हुआ रे धमाल महीना फागुन का
बरसाने की राधा प्यारी
नंद गांव से आयो बनवारी
हरि सबको किया रे निहाल महीना फागुन का
होरी मे उडे रे गुलाल महीना फागुन का

श्रेणी:

होली भजन

स्वर:

Anita sopti ji

bottom of page