top of page

होरी खेले राधा संग ये नटखट नंदकिशोर

Holi khale radha sang ye natkhat nandkishor

बड़ा नटखट है मां तेरा नंदकिशोर
होरी खेले राधा संग ये नटखट नंदकिशोर

ओढ़ के आई कान्हा नई रे चुनरिया
भर पिचकारी मेरे मारो न सांवरिया
भर पिचकारी मारी और कर दी मैं सराबोर
होरी खेले राधा संग ये नटखट नंद किशोर

उड़त गुलाल श्याम लाल भए बदरा
राधा की आंखन को बिगड़ो है कजरा
ननद देय तानो घर सास करे है सोर
#bhajanpotli
होरी खेले राधा संग ये नटखट नंद किशोर

ग्वाल बाल सब कोई खेलत होरी
सखियों के मुख पर मल गई रोली
देख के ब्रज की होली मन में मचे हिलोर
होरी खेले राधा संग नटखट नंदकिशोर

श्रेणी:

होली भजन

स्वर:

Pooja Tanejaji

bottom of page