top of page

है अपनी ये पहचान बसती है

Hai apni ye pahchan basti hai isme jaan

है अपनी ये पहचान
बसती है इसमे जान
है अपना ये अभिमान
तिरंगा कितना सुंदर है
तिरंगा कितना सुंदर है

जब जब ऊंचे अंबर में यह झंडा है लहराए
है अजब निराली आभा जिसे देख के मन हर्ष आए
त्याग शांति खुशहाली का देता हरदम ज्ञान
है अपनी यह पहचान....

वीरों ने इसको थामा और सोया वतन जगाया
सहे कष्ट हजारों फिर भी ना अपना शीश झुकाया
झेली गोली लटके फांसीऔर दे गए वो बलिदान
#bhajanpotli
है अपनी यह पहचान.....

सरहद पे कोई सैनिक जब अपनी जान गवाए
तब लिपट तिरंगे में वो घर लौट के वापस आए
यह तिरंगा एक गहना ओढ़े वो अमर जवान है
है अपनी यह पहचान.....

श्रेणी:

देश भक्ति गीत

स्वर:

Meenu Sethi ji

bottom of page