top of page

हमारे श्याम आज दूल्हा बने है,

Hamare shyam aaj dulha bane hai

हमारे श्याम आज दूल्हा बने है,
दूल्हा बने है बनड़ा बने है,
हमारे श्याम आज दूल्हा बने हैं।।

शीश श्याम के सेहरा सोहे,
शीश श्याम के सेहरा सोहे,
गल में हार पड़े है, गल में हार पड़े है,
हमारे श्याम आज दूल्हा बने हैं।।

अधर श्याम के पान की लाली,
अधर श्याम के पान की लाली,
होठों पे मुरली धरे है, होठों पे मुरली धरे है,
हमारे श्याम आज दूल्हा बने हैं।।

‘चित्र-विचित्र’ मिल गावे बधाई,
‘चित्र-विचित्र’ मिल गावे बधाई,
बंदन वार सजे है, बंदन वार सजे है,
हमारे श्याम आज दूल्हा बने हैं।।

हमारे श्याम आज दूल्हा बने है,
दूल्हा बने है बनड़ा बने है,
हमारे श्याम आज दूल्हा बने हैं।।

श्रेणी:

विवाह गीत

स्वर:

Brijwasi Dewakar Sharmaji

bottom of page