top of page

सोने वालो जागो जगाने वाले आ गए

sone wale jago jagane wale aa gaye radhe radhe radhe gane wale aa gaye

सोने वालो जागो जगाने वाले आ गए, राधे राधे राधे ओ गाने वाले आ गए, सोने वालो जागो जगाने वाले आ गए

मंदिरों की घंटी तुमने बहुत बजाई, अब मन की घंटी बजाने वाले आ गए, सोने वालो जागो जगाने वाले आ गए, राधे राधे राधे ओ गाने वाले आ गए

हाथों से माला तुमने बहुत फेरी, तुलसी के माला तुमने बहुत फेरी, अब सांसो की माला फिराने वाले आ गए सोने वालो जागो जगाने वाले आ गए, राधे राधे राधे ओ गाने वाले आ गए......

मंदिरों में दीपक बहुत जलाए, अब मन का दीपक जलाने वाले आ गए सोने वालो जागो जगाने वाले आ गए, राधे राधे राधे ओ गाने वाले आ गए......

फूलों के हार तुमने बहुत चढ़ाए, अब मन का कमल खिलाने वाले आ गए सोने वाले जागो जगाने वाले आ गए, राधे राधे राधे ओ गाने वाले आ गए
#BhajanPotli

वेद शास्त्र तुमने बहुत पढ़ें हैं, अब गीता का ज्ञान सुनाने वाले आ गए सोने वाले जागो जगाने वाले आ गए, राधे राधे राधे राधे ओ वाले आ गए......

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sarika Bansal

bottom of page