top of page

सुंदर सजा है दरबार गजानन आ जाओ

Sunder saja hai darbar Gajanan aa jao

सुंदर सजा है दरबार गजानन आ जाओ।
बड़ा प्यारा सजा है दरबार गजानन आ जाओ।

सबसे पहले तुम्हें मनाएं, तेरी महिमा पहले गाएं।
जल्दी पधारो सरकार गजानन आ जाओ।
सुंदर सजा है दरबार गजानन आ जाओ।

स्वर्ग से देवी देवता आए, सारे मिलकर तुम्हें मनाएं।
अब तो पधारो सरकार गजानन आ जाओ।
सुंदर सजा है दरबार गजानन आ जाओ।

रिद्धि सिद्धि साथ में लाओ।
शुभ और लाभ का दरस कराओ।
कर दो हमारा बेड़ा पार गजानन आ जाओ।
सुंदर सजा है दरबार गजानन आ जाओ।

छप्पन भोग का थाल सजा है।
लड्डू का भंडार लगा है।
भोग लगाओ सरकार गजानन आ जाओ।
सुंदर सजा है दरबार गजानन आ जाओ।
बड़ा प्यारा सजा है दरबार गजानन आ जाओ।

श्रेणी:

गणेश भजन

स्वर:

Pooja Tanejaji

bottom of page