top of page

सावन की बरसे बदरिया मां की भीगी चुनरिया

Sawan ki barse badariya

सावन की बरसे बदरिया मां की भीगी चुनरिया
भीगी चुनरिया मां की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया

लाल चुनर मां की चम चम चमके
माथे की बिंदिया भी दम दम दमके
हाथों में झलके मुदरिया मां की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया

छाई हरियाली झूमे अमवा की डाली
होकर मतवाली कूके कोयलिया काली
बादल में कड़के बिजुरिया मां की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया

ऊंचा भवन तेरा ऊंचा है डेरा
कैसे चढ़ू पाव फिसले है मेरा
Bhajan Potli
टेढ़ी-मेढ़ी है डगरिया मां की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया

काली घटा पानी भर भर के लाई
झूला झूले मेरी वैष्णो माई
भक्तों पर मां की नजरिया मां की भीगी चुनरिया
सावन की बरसे बदरिया
#Sawan

श्रेणी:

देवी भजन

स्वर:

Usha Arora ji

bottom of page