top of page
सारी मटकी का माखन बिखेर गयो रे यशोदा तेरा लाला किधर गयो रे
sari matki ka makan bikar gayo ri
सारी मटकी का माखन बिखेर गयो रे
यशोदा तेरा लाला किधर गयो रे……….
घाटों में ढूंढ आई, पनघट पे खोज आई
गोपियों की बीच से, निकल गयो रे
यशोदा तेरा लाला किधर गयो रे……..
बागों में ढूंढ आई, माली से पूछ आई
कलियों के बीच से, निकल गयो रे
यशोदा तेरा लाला किधर गयो रे……..
@bhajan potli
सखियों से पूछ आई, दाऊ से पूछ आई
गलियों के बीच से, निकल गयो रे
यशोदा तेरा लाला किधर गयो रे……..
वृन्दावन में खोज आई, घर घर में बोल आई
ब्रज की लतों में, छुप गयो रे
यशोदा तेरा लाला किधर गयो रे……..
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Sarika Bansal
bottom of page