top of page
सतरंगी पतंग की डोर धानी
Satrangi patang ki dor dhani
सतरंगी पतंग की डोर धानी, डोर धानी
उड़ावे गणपति देखें गौरा रानी।
१) फरफर उड़े नीले आसमान में
ऊंची से ऊंची उड़े नीले आसमान में
अरे चरखी पकड़े रिद्धि सिद्धि रानी
सतरंगी पतंग की डोर धानी उडावे गणपति देखें गौरा रानी।
२)गणपति उड़ावे तो उड़ी चली जाए वो,
खावे हिचकोले थमे और फड़फड़ावे वो
अरे झूटा देवे रिद्धि सिद्धि रानी
#bhajanpotli
उड़ावे गणपति देखें गौरा रानी।
३)दूर से देखे भोला और मुस्काए
गौरा से नैनो ही नैनो बतियाए
आओ खिचड़ी का पर्व मनाओ साथी
उड़ावे गणपति देखें गौरा रानी
सतरंगी पतंग की डोर धानी, उड़ावे गणपति देखें गौरा रानी।
श्रेणी:
मकर सक्रांति भजन
स्वर:
Pooja Tanejaji