top of page
श्याम चंदा है श्यामा चकोरी
Shyam chanda hai shyama chakori
श्याम चंदा है श्यामा चकोरी
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी।
श्याम रसिया है, श्यामा रसीली।
कृष्ण छलिया है राधा शर्मीली।
कृष्ण काला है राधा है गोरी।
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी।
गिरधर गोपाल गोकुल का राजा।
बृज की सरकार रानी है राधा।
कृष्ण काला है राधा है गौरी।
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी।
दोनों में प्रेम इतना है ज़्यादा।
राधा मोहन है मोहन है राधा।
कृष्ण मन का मधुप राधा भोरी।
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी।
दोनों ही रूप रस की हैं धारा।
जिसमें डूबा है संसार सारा।
नन्द नंदन के, भानु की किशोरी।
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी।
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Pooja Taneja
bottom of page