top of page

शेरां वाली चुनरी पे मचल गई माता रानी चुनरी पे मचल गई

Seran wali chunri pe machal gayi, Mata Rani chunri pe machal gayi

शेरा वाली चुनरी पे मचल गयीं,
माता रानी चुनरी पे मचल गयीं

1. सोने का टीका उनके भक्त ले आये, शेरा वाली गजरा पे मचल गयीं....

2. लाल लाल बिंदिया उनके भक्त ले आये, शेरा वाली सिंदूर पे मचल गयीं

3. लाल लाल लाली उनके भक्त ले आये, शेरा वाली नथनी पे मचल गयीं

4. सोने का हार उनके भक्त ले आये, शेरा वाली माला पे मचल गयीं

5. लाल लाल चूड़ी उनके भक्त ले आये, शेरा वाली कंगना पे मचल गयीं @bhajanpotli

6. पाँव की पायल उनके भक्त ले आये, शेरा वाली महावर पे मचल गयीं

7. अंग की साड़ी उनके भक्त ले आये, शेरा वाली लहंगा पे मचल गयीं

8. मेवा मिठाई उनके भक्त ले आये, शेरा वाली हलुआ पे मचल गयीं

शेरा वाली चुनरी पे मचल गयीं
माता रानी चुनरी पे मचल गयीं

श्रेणी:

देवी भजन

स्वर:

Sangeeta Aggarwalji

bottom of page