top of page

ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के

Le lo tulsi ka naam savere uth ke

ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के
सवेरे उठ के सवेरे उठ के
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।

राम जी के अंगना में तुलसी का गमला
माता सीता जल चढ़ावे सवेरे उठ के
और दिया भी जगावे सवेरे उठ के
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।

कृष्ण जी के अंगना में तुलसी का गमला
राधा रानी जल चढ़ावे सवेरे उठ के
और दिया भी जगावे सवेरे उठ के
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।

विष्णु जी के अंगना में तुलसी का गमला
लक्ष्मी माता जल चढ़ावे सवेरे उठ के
और दिया भी जगावे सवेरे उठ के
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।

गणपत जी के अंगना में तुलसी का गमला
रिद्धि सिद्धि जल चढ़ावे सवेरे उठ के
और दिया भी जगावे सवेरे उठ के
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।

शंकर जी के अंगना में तुलसी का गमला
गौरा मैय्या जल चढ़ावे सवेरे उठ के
और दिया भी जगावे सवेरे उठ के
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।

सखियों के अंगना में तुलसी का गमला
सब सखियां जल चढ़ावे उठ के
और दिया भी जगावे सवेरे उठ के
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।

श्रेणी:

तुलसी भजन

स्वर:

Pooja Tanejaji

bottom of page