top of page

लहर उठे गंगा जी में, हाथ पकड़ ले सांवरिया

Lahar uthe gangaji mai

लहर उठे गंगा जी में, हाथ पकड़ ले सांवरिया2
हाथ पकड़ ले सांवरिया, ओढ़ के काली कमरिया

जब लहरें मेरे पैरों में आई, पायल भीगे सांवरिया
पायल भीगे सांवरिया, हाथ पकड़ ले सांवरिया
हाथ पकड़ ले सांवरिया, ओढ़ के काली कांमरिया
लहर उठे गंगा जी में

जब गंगा मेरी घुटनों पर आई, लहंगा भिजे सांवरिया
लहंगा भिजे सांवरिया हाथ पकड़ ले सांवरिया

जब गंगा मेरे हाथों में आई, कंगना भीजे सांवरिया
कंगना भीगे सांवरिया हाथ पकड़ ले सांवरिया

जब गंगा मेरे तन पर आई मेरी चोली भीगे सांवरिया
चोली भीगे सांवरिया हाथ पकड़ ले सांवरिया

जब गंगा मेरे सिर पर आई चुनरी भीजे सांवरिया
चुनरी भेजे सांवरिया हाथ पकड़ ले सांवरिया

श्रेणी:

गंगा माता भजन

स्वर:

Sarika Bansal (Dimple)

bottom of page