top of page

रूनक झुनक चले आओ गजानंद मेरे घर में विराजो जी

Runak jhunak chale aao gajanand mere ghar me virajo ji

रूनक  झुनक चले आओ गजानंद  मेरे  घर  में  विराजो  जी

आप  भी  आओ  रिद्धि सिद्धि  ले आओ
शुभ  लाभ  खुशियाँ  झोली  भर  लाओ
कीर्तन  में  रंग  बरसाओ  गजानंद मेरे घर में  विराजो जी

एक दंत दयावंत चार भुजाधारी
माथे सिन्दूर सोहे मूषक की सवारी
मोदक  का  भोग  लगाओ  गजानंद मेरे घर में विराजो जी

पार्वती  के तुम  पुत्र  कहाऐ
शिवजी  तुमको  गोद  बिठाऐ
देवो  के  देव  कहाऐ  गजानंद मेरे घर में विराजो जी

शीश पे  तेरे  मुकट  विराजे
गल  में  वैजनती  माल  सुहावे
चरणो  में  शीश  नवाऐ  गजानंद मेरे घर में विराजो जी

रूनक झुनक चले आओ गजानंद मेरे घर में विराजो जी

श्रेणी:

गणेश भजन

स्वर:

अनीता सोबती जी

bottom of page