top of page

रिम झिम सी बरसातो में कान्हा जन्मे आधी रात कि नंद बाबा नाच रहे

Rim jhim si barsaato mei kanha janme adhi raat ki nand baba naach rahe

रिम झिम सी बरसातों में कान्हा जन्मे आधी रात कि नंद बाबा नाच रहे।

झूमे यशोदा का अंगना, नंदलाला झूले पलना।
यशोमती मां का क्या कहना, हर्षित देख देख ललना।
लल्ला को ले के गोद में , करे तुतली तुतली बात कि नंद बाबा नाच रहे।
रिम झिम सी बरसातो में

सखियां सब मंगल गाए, ग्वाल बाल आनंद पाए।
हरि दर्शन की आशा में सभी देवता है आए।
शिव नाचे कैलाश में , जन्मे त्रिभुवन के हैं नाथ कि नंद बाबा नाच रहे।
कान्हा जन्मे आधी रात कि नंद बाबा नाच रहे।
रिम झिम सी बरसातो में कान्हा जन्मे आधी रात कि नंद बाबा नाच रहे।
जय श्री राधे कृष्णा

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Pooja Tanejaji

bottom of page