राम नाम रटो डरने की क्या बात है खुल जाए तेरा मुक्ति का हर द्वार है
ram naam rato darne ki kya baat hai khul jaye tera mukti ka har dwar hai
राम नाम रटो डरने की क्या बात है 2
खुल जाए तेरा मुक्ति का हर द्वार है ।। राम नाम.
राम नाम को रटने वाले हनुमत महान है 2
हाथ में है घोटा दुष्टों का क्या काम है ।। राम नाम.... ।।
राम नाम को रटने वाला भरत महान है 2
देखा नहीं ऐसा भाई भाई का प्यार है ।। राम नाम.... ।।
राम नाम को रटने वाला केवट महान है 2
चरण धोकर पिए प्रभु का सिर पर हाथ है। राम नाम ..... ।।
राम नाम को रटने वाली शबरी महान है 2
झूठे बेर खाए, कुटिया में आए राम है ।। राम नाम.. ।।
राम नाम को रटने वाली अहिल्या महान है 2
पैर से छूवा तो, पत्थर से बनी नार है ।। राम नाम... ।।
राम नाम को रटने वाला जटायू महान है 2
राम जी की गोदी में निकले उस के प्राण है ।। राम नाम... ।।
राम नाम को रटने वाला विभीषण महान है 2
प्रभु की कृपा से करें लंका में राज है ।। राम नाम.. ।।
राम नाम को रटने वाली त्रिज्टा महान है 2
सीता मां भी करें देखो उनका सम्मान है ।। राम नाम ..।।
#BhajanPotli
राम नाम को रटने वाले तुलसी जी महान है 2
राम जी की कृपा से करी रामायण की रचना है ।। राम नाम..।
श्रेणी:
राम भजन
स्वर:
Sarika Bansal