राम का नाम बड़ा अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
Ram ka Naam bada Anmol Narayan Narayan Hari Hari bol
राम का नाम बड़ा अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
कौन के हाथ में चतुर्वेद है
कौन के हाथ में वीणा अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
ब्रह्मा जी के हाथ में चतुर्वेद है
सरस्वती हाथ में वीणा अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
कौन के हाथ में डमरू सोहे
कौन के गोदी लल्लन अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
भोले जी के हाथों में डमरू सोहे
गौरा जी की गोदी लल्लन अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
कौन के हाथ सुदर्शन सोहे
कौन के हाथ कमल अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
विष्णु जी के हाथ सुदर्शन सोहे लक्ष्मी जी के हाथ कमल अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
कौन के हाथ में धनुष बाण है
कौन के हाथ कंगन अनमोल
नारायण नारायण हरि हरि बोल
राम जी के हाथ में धनुष बाण है
सीता जी के हाथ कंगन अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
कौन के हाथ मुरलिया सोहे
कौन के हाथ मटकी अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
कान्हा जी के हाथ में मुरली सोहे
राधा जी के हाथ मटकी अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
कौन के हाथ में ढोलक सोहे
कौन के मुख पे भजन अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
पियूष के हाथ मे ढोलक सोहे
भजन पोटली के भजन अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
भक्तों के मुख पे भजन अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल
श्रेणी:
राम भजन
स्वर:
Meenu sethi ji