top of page
राधे राधे श्याम से मिला दे हमको सांवरे का दरस करा दे हमको
Radhe radhe shyam se mila de humko sawavre ka darash kara de
राधे राधे श्याम से मिला दे हमको
सांवरे का दरस करा दे हमको
ओ राधे राधे ओ राधे राधे
१ शाम है दीवाना तेरा सब जानते तेरी हर बात को है कान्हा मानते कैसे जादू डाला ये बता दे हमको
सांवरे का दरस करा दे हमको
ओ राधे राधे ओ राधे राधे
२तेरी सरकार चले वृंदावन में
तू ही तो बसी है सांवरे के मन में मुरली की तान सुना दे हमको
सांवरे का दरस करा दे हमको
ओ राधे राधे ओ राधे राधे
३ सुन के वो नाम तेरा दौड़ा आएगा
मेरा भी काम राधे बन जाएगा
सांवरे का कुछ तो बता दे हमको सांवरे का दरस करा दे हमको
#bhajanpotli
राधे राधे ओ राधे राधे
राधे राधे श्याम से मिला दे......
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Meenu Sethi ji
bottom of page