top of page
राधा तेरी अखियां प्यारी प्यारी
Radha Teri akhiyan pyari pyari
राधा तेरी अखियां प्यारी प्यारी राधा तेरा मुखड़ा लाख का है राधा तेरी मुस्कान है हजारी
राधा......
राधा तेरे पैरों में पायल सजी है राधा तेरे पैरों में बिछूए सजे हैं राधा तेरा महावर है हजारी
राधा...
राधा तेरे अंगों में साड़ी सजी है राधा तेरे अंगों में लहंगा सजा है राधा तेरी चुनर है हजारी
राधा
राधा तेरे हाथों में चूड़ी सजी है राधा तेरे हाथों में कंगना सजा है राधा तेरी मेहंदी है हजारी
राधा
राधा तेरे गले में माला सजी है राधा तेरे गले में हारो सजे हैं राधा तेरे झुमके है हजारी
राधा.....
राधा तेरे नाक में नथनी सजी है राधा तेरे माथे में बिंदिया सजी है राधा तेरा टीका है हजारी
राधा
#bhajan potli
श्रेणी:
राधा रानी भजन
स्वर:
Sangeeta Kapur
bottom of page