top of page

रंग वाले देर क्यों है मेरा चोला रंग दे

Rang wale der kyu hai mera chola rang de

रंग वाले देर क्यों है मेरा चोला रंग दे
और सारे रंग धोके प्रेम रंग रंग दे
राम रंग रंग दे राम रंग रंग दे
रंग वाले देर क्यों है मेरा चोला रंग दे

कितने ही रंगों में मैंने आज तक रंगा इसे
पर वह सारे फीके निकले तू ही गुढा रंग दे
राम रंग रंग दे राम रंग रंग दे

मैं जिधर भी देखता हूं रंग है तेरा दिखता मैं ही एक बेरंग हूं तू मुझ को भी रंग दे राम रंग रंग दे राम रंग रंग दे

मैं तो जान लूंगा तभी तेरी रंग अंदाज़ीयां
जितना धोऊंं उतना चमके ऐसा गुढा रंग दे
राम रंग रंग दे राम रंग रंग दे

रंग वाले देर क्यों है........
और सारे रंग धो के......
राम पिया मेरी रंग दे चुनरिया
राम पिया मोरी रंग दे चुनरिया
रंग वाले देर क्यों है.....

श्रेणी:

राम भजन

स्वर:

Meenu Sethi ji

bottom of page