top of page

रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना

Rang birangi rakhi lekar aayi behna

रंग बिरंगी राखी ले के आई बहना
हो राखी बंधवा ले मेरे वीर
बंधवा ले रे चंदा राखी बंधवा ले मेरे वीर

मैं ना चांदी ना सोने के हार मांगु
अपने भैया का थोड़ा सा प्यार मांगू थोड़ा सा प्यार मांगू सोना हजार मांगू
राखी बंधवा ले मेरे वीर

नील अंबर से तारे उतार लाऊ
या मैं चंदा की किरणों के हार लाऊं
किरणों के हार लाऊं हस्ती बाहर लाऊ प्यार की बदली बन बन के लहराई बहना
राखी बंधवा ले मेरे वीर बंधवा ले रे चंदा

कभी भैया यह बहन ना पास होगी
कहीं परदेस बैठी उदास होगी
बैठी उदास होगी मिलने की आस होगी जाने कौन बिछड़ जाए कब भाई बहना
राखी बंधवा ले मेरे वीर बंधवा ले रे चंदा
रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना
राखी बंधवा ले मेरे वीर बंधवा ले रे चंदा।।

श्रेणी:

राखी गीत

स्वर:

सुनीता खोसला जी

bottom of page