top of page

रंग दे कान्हा ओढनी, होली की मस्त बहार ओए------

Rang de kanha odhani holi ki mast bahar

रंग दे कान्हा ओढनी होली की मस्त बहार ओए
सखियों के संग राधा आयी, ले के मस्त गुलाल ओए
रंग दे कान्हा ओढनी-----

राधा तो है भोली भाली, छलिया माखन चोर
कान्हा मानो बात हमारी, अर्ज करु कर जोड़
प्यारे नटखट कान्हा, होली खेलने आजा, सब ग्वालों को ले के, रंग पिचकारी भर के
होली खेलने आऊँ बिरज में, शामसुन्दर घनश्याम ओए
रंग दे कान्हा ओढनी----------

राधा तो है गौरी गौरी, साँवले नंदकिशोर
चूनर मेरी कोरी कोरी, रंग उडे चहुँ और
प्यारे नटखट कान्हा होली खेलने आजा
सब ग्वालों को ले के, रंग पिचकारी भर के
धरती क्या अम्बर में भी रंग डाल गया नंदलाल ओए
रंग दे कान्हा ओढनी-------

राधा तो है पायल वाली, बंसी धर चित्त चोर,
नाचे है वृश्भान दुलारी सिर पे चुनरिया ओढ़
प्यारे नटखट कान्हा, होली खेलने आजा,
सब ग्वालों को ले के, रंग पिचकारी भर के,
होली खेलें नाचें गायें ग्वाल बाल नंदलाल ओए
रंग दे कान्हा ओढनी, होली की मस्त बहार ओए--------------।

श्रेणी:

होली भजन

स्वर:

Pooja Taneja ji

bottom of page