ये आन तिरंगा है यह शान तिरंगा है
Yah Aan tiranga hai yah Shan tiranga hai
ये आन तिरंगा है यह शान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है अरमान तिरंगा है अभिमान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है
याद शहीदों की आएगी जब ये ध्वज फेराएंगे, इसके तीनों रंग कयामत तक यूं ही लहराएंगे, आजादी जिनके दम से है उनका नाम बढाएंगे, उनकी कुर्बानी को यारों हरगिज नहीं लजाएंगे, विश्वास तिरंगा है वरदान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है
हमको जो करना है वह तो करके ही हम जाएंगे, आने
वाले कल फिर आकर मौसम नया बताएंगे, मौत फिरोशों
से कह दो अब उनको हम दफनाएंगे, अपने-2 पापों का
खुद ही कफन सिलाएंगे, आवाज तिरंगा है ऐलान तिरंगा है
मेरी जान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है
इसके खातिर कसम है हमको अपना शीश कटा देंगे, जितना भी इस जिस्म में बाकी सारा लहू बहा देंगे, इसके खातिर जो ठानेंगे वह करके हम दिखलाएगें, अपनी धरती के आगे सारा गगन झुका देंगे, ईमान तिरंगा है अभिमान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है
#bhajan potli
श्रेणी:
देश भक्ति गीत
स्वर:
Sangeeta Kapur