या गणगौर बड़ी नखराली रे
ya gangaur badi nakhrali re
या गणगौर बड़ी नखराली रे, सबरे जन को मनडो मोहें, घूमर वाली रे ---2
कैसो छैल छबीलो बांको रे, गौरा जी के संग विराजे फैंटा वालो रे ---2
या गणगौर बड़ी नखराली रे |
सिर पर रखड़ी, कान में झुमका, लटकन करे कमाल ---2
नाक की नथनी झूम रही है, बिंदिया चमके लाल---2
कैसी गाल पर लाली छाई रे, सबरे जन को मनडो मोहे घूमर वाली रे---2
या गणगौर बड़ी नखराली रे |
छनक - छनक चुड़ला छनकावे मेहँदी वाला हाथ---2
ठुमक - ठुमक कर चाली गौरा ईसर जी के साथ---2
देखो जोड़ी कितनी प्यारी रे, सबरे जन को मनडो मोहें घूमर वाली रे---2
या गणगौर बड़ी नखराली रे |
सबरी सुहागन कन्या पूजें सोलह दिन गणगौर---2
मंगल गावें, घूमर घालें और बजावें ढोल---2
कैसी सौंणी या सवारी रे, सबरे जन को मनडो मोहे घूमर वाली रे---2
या गणगौर बड़ी नखराली रे सबरे जन को मनडो मोहे घूमर वाली रे---2
कैसो छैल छबीलो बांको रे, गौराजी के संग विराजे फैंटा वालो रे---2
या गणगौर बड़ी नखराली रे ||
श्रेणी:
गणगौर गीत
स्वर:
Sangeeta Aggarwal ji