top of page

मैय्या का चोला लाल

Maiyya ka chola lal

लाल लाल लाल मैय्या का चोला लाल।
सिंह सवारी करके आई ओढ़ चुनरिया लाल।

मां के द्वारे अकबर आया
आकर उसने छत्र चढ़ाया
छत्र चढ़ा कर मां से बोला तेरी जय जय कार।
लाल लाल लाल मैय्या का चोला लाल।

मां के द्वारे ध्यानु आया
आकर उसने शीश चढ़ाया
शीश चढ़ाकर मां से बोला तेरी जय जय कार।
लाल लाल लाल मैय्या का चोला लाल।

मां के द्वारे कंजक आई
आकर उसने ज्योत जगाई
ज्योत जगा कर मां से बोली तेरी जय जय कार।
लाल लाल लाल मैय्या का चोला लाल।
जय माता दी 🙏🌹

श्रेणी:

देवी भजन

स्वर:

Pooja Tanejaji

bottom of page