top of page
मेरे राम दया के सागर है मेरी बिगडी बनाओ तो जानू
Mere ram daya ke sagar hai meri bigdi banao toh janu
मेरे राम दया के सागर है मेरी बिगड़ी बनाओ तो जानू
त्रेता में आए तो क्या आए द्वापर में आए तो क्या आए कलयुग में आओ तो जानू मेरी बिगड़ी बनाओ तो जानू
अयोध्या में आए तो क्या आए मथुरा में आए तो क्या आए मेरे घर में आओ तो जानू मेरी बिगड़ी बनाओ तो जानू
मंदिर में आए तो क्या आए मूरत में आए तो क्या आए मेरे दिल में आओ तो जानू मेरी बिगड़ी बनाओ तो जानू
दशरथ घर आए तो क्या आए यशोदा घर आए तो क्या आए घर घर में आओ तो जानू मेरी बिगड़ी बनाओ तो जानू
पूजा में आए तो क्या आए आरती में आए तो क्या आए कीर्तन में आओ तो जानू मेरी बिगड़ी बनाओ तो जानू
मेरे राम दया के सागर है मेरी बिगड़ी बनाओ तो जानू
श्रेणी:
राम भजन
स्वर:
मीनू सेठी जी
bottom of page