top of page
मेरे बाँके बिहारी लाल, तू इतना ना करियो श्रंगार, नजर तोहे लग जाएगी तेरी मंद मंद मुस्कान ओ कान्हा नटखट नन्द गोपाल, नजर तोहे लग जायेगी
Mere banke bihari lal Tu itna na kariyo shingar nazar tohe lag jayegi Teri mand mand muskan O kanha natkhat nand gopal nazar tohe lag jayegi
मेरे बाँके बिहारी लाल,
तू इतना ना करियो श्रंगार, नजर तोहे लग जाएगी
तेरी मंद मंद मुस्कान
ओ कान्हा नटखट नन्द गोपाल, नजर तोहे लग जायेगी
मनमोहक तेरे नैन ओ श्यामा
ना चाहूँ अब नजर हटाना
तेरी अजब निराली बात
है फिके जग के अजुबे सात, नजर तोहे लग जाएगी कान्हा
गुंजे मुरलिया तेरी हवा मे
कान्हा कान्हा सबकी जुबा पे
तेरी नटखट सी ये चाल,
गोपियाँ हो जाए बेहाल, नजर तोहे लग जाएगी
नीला पीला सब रंग साजे
रात श्याम तू सपनों में आवे
मेरे अटक गए सब काम
ना तुझ बिन लागे मन मेरा श्याम, नजर तोहे लग जाएगी
@bhajan potli
तेरे दर पर प्रेम की बरखा बरसे
श्याम नाम रस पीने को तरसे
जब संगत लगाए ध्यान
दर्शन देना ओ घनश्याम, नजर भी संवर जाएगी हो
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Alka Guptaji
bottom of page