top of page

मुरली बजाए भगवान राधा नाच रही

Murali bajaye Bhagwan Radha nach Rahi

मुरली बजाए भगवान राधा नाच रही

राधा ने पहनी सोने की मुकुटी मोर पंख पहने भगवान राधा नाच रही मुरली बजाए भगवान राधा नाच रही

राधा ने पहनी मखमल की साड़ी पितांबर पहने भगवान राधा नाच रही मुरली बजाए भगवान राधा नाच रही

राधा लगाए कुमकुम का टीका चंदन लगाए भगवान राधा नाच रही मुरली बजाए भगवान राधा नाच रही

राधा ने पहना सोने का हरवा फूलों की माला भगवान राधा नाच रही मुरली बजाए भगवान राधा नाच रही

दासी ये सुन्दर सुन्दर भजन सुनाए रास रचावे भगवान राधा नाच रही

मुरली बजाए भगवान राधा नाच रही

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sangeeta kapur

bottom of page