top of page

मानो बन्ना मानो बराबर लड़ूँगी दिल्ली के हाई कोर्ट में दावा करूँगी

Mano banna mano barabar ladugi Dilhi ke high court mai dawa karugi

मानो बन्ना मानो बराबर लड़ूँगी
दिल्ली के हाई कोर्ट में दावा करूँगी

ससुर जी को भेजो, दो ए बात करूँगी
सासुजी का मन्दिर जाना बन्द करूँगी
मानो बना मानो बराबर लडूँगी
दिल्ली की हाई कोर्ट में दावा लडूँगी

जेठ जी को भेजो जरा बात करूँगी,
जेठानी का लड़ाई करना बन्द करूँगी,
मानो बना मानो बराबर लड़ूँगी
दिल्ली के हाई कोर्ट में दावा करूँगी

देवर जी को भेजो जरा बात करूँगी,
देवरानी का पीहर जाना बन्द करूँगी
मानो बना मानो बराबर लड़ूँगी
दिल्ली के हाई कोर्ट में दावा करूँगी
@bhajan potli

नन्दोई जी को भेजो जरा बात करूँगी,
ननद जी का चुगली चाला बन्द करूँगी
मानो बना मानो बराबर लड़ूँगी
दिल्ली के हाई कोर्ट में दावा करूँगी

श्रेणी:

विवाह गीत

स्वर:

Sarika Bansal

bottom of page