top of page
मां के मंदिर सुबह शाम जाया करो उन्के चरणों में शीश झुकाया करो
Maa ke mandir subah shaam jaya karo unke charno me shish jhukaya karo
तेरी मोहब्बत में ए माँ, एक बात सीखी है
तेरी भक्ति के बिना ये सारी दुनिया फीकी है।
तेरा दर ढूंढते ढूंढते जिन्दगी की शाम हो गयी,
जब तेरा दर देखा ए माँ,
तो जिन्दगी ही तेरे नाम हो गयी।
मां के मंदिर सुबह शाम जाया करो
उनके चरणों मे शीश झुकाया करो
मां के मंदिर में जाने से मन शुद्ध हो
मिटे अज्ञान सत्कर्मो में वृद्धि हो
मां के चरणो का अमृत ग्रहण जो करे
काल से उसको जीवन में डर ना लगे।
शेरो वाली के जो भी शरण आ गया
अपने जीवन मे सुख वो सभी पा गया।
जिसने मय्या के पग को पखारा यहाँ
मिला भव भय से उसको किनारा यहाँ।
दया करती हैं सब पर कृपालू बड़ी
है कृपा अनगिनित माँ कृपालू बड़ी
मां के मंदिर सुबह शाम जाया करो
उन्के चरणों में शीश झुकाया करो।
श्रेणी:
नवरात्रि भजन
स्वर:
Pooja Taneja ji
bottom of page