top of page
मय्या के सिर पर लाल चुनरी, लाल चुनरी गोटेदार चुनरी
Maiya ke sir per lal chunri
मय्या के सिर पर लाल चुनरी, लाल चुनरी गोटेदार चुनरी।
केले ले लो केले, ताजे ताजे केले, मीठे-मीठे केले
केले वेले कुछ ना मिलेंगे, चलो मय्या के मेले।
मेरी मय्या के सिर पर लाल चुनरी--------
छुआरे छुआरे ले लो छुआरे, मीठे मीठे छुआरे,
छुआरे वारे कुछ ना मिलेंगे, चलो मय्या के द्वारे।
बरतन ले लो बरतन, सुन्दर सुन्दर बरतन,
बरतन वर्तन कुछ ना मिलेंगे चलो मय्या के दर्शन।
मेरी मय्या के सिर पर लाल चुनरी।
मेवा ले लो मेवा, खुशबूदार मेवा, ताजा ताजा मेवा।
मेवा शेवा कुछ ना मिलेगा, करो मय्या की सेवा,
Bhajan potli
मेरी मय्या के सिर पर लाल चुनरी।
सेब ले लो सेब ताजे ताजे सेब, मीठे मीठे सेब, लाल लाल सेब,
सेब वेब कुछ ना मिलेंगे, चढा लो मय्या को भेंट।
मेरी मय्या के सिर पर लाल चुनरी।
#NavratriBhajan
श्रेणी:
देवी भजन
स्वर:
Pooja Tanejaji
bottom of page