top of page

मन्दिर मन्दिर में विराजे भगवान चलो रे दर्शन कर आए

Mandir mandir mein biraje bhagwan chalo re darshan kar aaye

मन्दिर मन्दिर में विराजे भगवान चलो रे दर्शन कर आए

ब्रम्ह लोक में ब्रह्मा विराजे वेद को रचने वाले,
पुस्कर में करेंगे स्नान चलो रे दर्शन कर आए

विष्णु लोक में विष्णु विराजे सबका पालन हार,
गंगा सागर में करेंगे स्नान चलो रे दर्शन कर आए

कैलाश पर्वत भोले विराजे सबका करता धरता,
मां सरोवर में करेंगे स्नान चलो रे दर्शन कर आए

अवधपुरी में राम विराजे मुक्ति ज्ञान के दाता,
सरयू मैया में करेंगे स्नान चलो रे दर्शन कर आए

मथुरा नगरी श्याम विराजे प्रेम भक्ति के दाता,
यमुना मैया में करेंगे स्नान चलो रे दर्शन कर आए

ऊंचे पर्वत मैया विराजे सुख सम्पत्ति की दाता,
बाण गंगा में करेंगे स्नान चलो रे दर्शन कर आए

हरिद्वार में मंसा देवी मंसा पूरी करती,
हरि की पौड़ी करेंगे स्नान चलो रे दर्शन कर आए
@bhajan potli

घटघट में सतगुरु विराजे ज्ञान भक्ति के दाता,
ज्ञान गंगा में करेंगे स्नान चलो रे दर्शन कर आए

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sarika Bansal

bottom of page