top of page

भक्तों के घर भी माँ मेरी, आती रहा करो,

Bhakto ke ghar bhi maa meri aati raha karo

भक्तों के घर भी माँ मेरी आती रहा करो,
दर्शन को नैना बाँवरे, दर्शन दिया करो|

सूरत सलोनी आपकी आँखों में बस गई,
ऐसी झलक मिली हमें, दीवाना कर गई|
बढ़ती रहे दीवानगी, ऐसी कृपा करो||
भक्तों के घर भी माँ मेरी…

कुछ ना घटेगा आपका, आकर तो देखिये,
पलकें बिछाई राह में, दादी तेरे लिये|
खाली पड़ा है दिल मेरा, इसमें रहा करो||
भक्तों के घर भी माँ मेरी…

माना तुम्हारे चाहने वाले अनेक हैं,
उन पागलों की भीड़ में, हम भी तो एक है|
तेरी दया का पात्र हूँ, मुझ पर दया करो||
भक्तों के घर भी माँ मेरी...

भक्तों के घर भी माँ मेरी, आती रहा करो,
दर्शन की नैन बावरे ,दर्शन दिया करो|

श्रेणी:

देवी भजन

स्वर:

Sangeeta Aggarwal ji

bottom of page