top of page

ब्रज में बरसाना गांव राधा मोहे प्यारी लागे

Braj meinBarsana gaon Radha mohe pyari Lage

ब्रज में बरसाना गांव राधा मोहे प्यारी लागे
प्यारी लागे बड़ी नयारी लगे
तेरी ऊंची हवेली सरकार राधा मोहे प्यारी लागे

फुलवा तोड़न राधे आई बगियन में
आई बगियन में राधे आई बगियन में थाली उठावे नंदलाल राधा मोहे प्यारी लागे

साड़ी धोने राधे आई यमुना पर
आई यमुना पर राधे आई यमुना पर
और चीर चुरावे नंदलाल राधे मोहे प्यारी लागे

पनियन भरन राधा आई पनघट पर आई पनघट पर राधे आई पनघट पर और मटकी उठावे नंदलाल राधा मोहे प्यारी लागे

सखियों संग राधा आई वृंदावन में
आई वृंदावन में राधा आई वृंदावन में और रास राचावे नंदलाल राधा मोहे प्यारी लागे

श्रेणी:

राधा रानी भजन

स्वर:

MEENU SETHI JI

bottom of page