top of page

बाजे रे शंख और नगाडे अंजनी के घर ललना पधारे

Baje re shankh aur nagare anjni ke ghar lalna padhare

बाजे रे शंख और नगाडे अंजनी के घर ललना पधारे
ललना पधारे प्यारे बाला पधारे
बाजे रे शंख और नगाडे अंजनी के घर ललना पधारे

शिव ने लै अवतार, लीला रचाई
मैया अंजनी के घर बजती बधाई
नगरी में गूँज रे जयकारे अंजनी के घर ललना पधारे

मैया ने बालक अनोखा है जाया
वानर सा रूप प्यारा सबको लुभाया
रघुवर का सेवक बना रे अंजनी के घर ललना पधारे

धन्य हुऐ हैं गगन और धरा भी अशित हो देवो ने पुष्प वर्षा की
गाओ जी गीत प्यारे प्यारे अंजनी के घर ललना पधारे

आदित्य भी देखो खुशियाँ मनाऐ
चौखानी भगतो संग मंगल जावे
बाला ने दरशन दिया रे अंजनी के घर ललना पधारे

बाजे रे शंख और नगाडे अंजनी के घर ललना पधारे

श्रेणी:

हनुमान भजन

स्वर:

Anita Sobti ji

bottom of page