top of page
बड़ी मौज लुटी,भोले संग ब्याही आई।
Badi moj looti bhole sang byahi aai
बड़ी मौज लुटी,भोले संग ब्याही आई।
भोले की जटा में गंगा जी विराजे, पानी भरण की छुट्टी, बड़ी मौज लुटी,भोले संग ब्याही आई।
भोले के मेरे कोठी न बंगला, झाड़ू पोछे की छुट्टी बड़ी मौज लुट्टी,भोले के संग ब्याही आई।
भोले का भोजन भांग धतूरा, रोटी बनावन की छुट्टी बड़ी मौज लुट्टी, भोले के संग ब्याही आई।
भोले के घर में थाली न लोटा, बर्तन मांजने की छुट्टी बड़ी मौज लुट्टी,भोले के संग ब्याही आई।
भोले के अंग में भस्म रमाए,कपड़े धोवन की छुट्टी बड़ी मौज लुट्टी भोले के संग ब्याही आई।
भोले के घर में बहन न बुआ,
#bhajanpotli
भात भरण की छुट्टी, बड़ी मौज लुट्टी, भोले के संग ब्याही आई।
जब मैं भोले के संग में ब्याही, दो दो पुत्र खिलाए, बड़े आनंद पाए, बड़े सुख पाए, भोले के संग ब्याही आई।
श्रेणी:
शिवरात्रि भजन
स्वर:
Pooja Tanejaji
bottom of page