बचपन की यारी बड़ी प्यारी, चले आना बांके बिहारी
Bachpan ki yaari badi pyari chale aana Banke Bihari
बचपन की यारी बड़ी प्यारी,
चले आना बांके बिहारी,
बांके बिहारी मेरे रमण बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....
जो कान्हा मेरो गांव ना जानो,
बरसाने की फुलवारी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....
जो कान्हा मेरो महल ना जानो,
ऊंची हवेली सबसे न्यारी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....
जो कान्हा मेरो नाम ना जानो,
घर-घर में गूंजे राधा प्यारी चले आना बांके बिहारी, @bhajanpotli
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....
जो कान्हा मेरा कमरा ना जानो,
कमरे में लिखो राधा प्यारी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....
जो कान्हा मेरा मंदिर ना जानो,
दरवाजे खड़ी तुलसा प्यारी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....
तेरे गोकुल में कान्हा कैसे आऊं,
झाड़ी में ऊलझी रेशम साड़ी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Sangeeta Aggarwal Ji