top of page

प्रभु तू याद आता क्यों नहीं है| मुझे अपना बनाता क्यों नहीं है|

Prabhu tu yaad aata kyu nahi

प्रभु तू याद आता क्यों नहीं है|
मुझे अपना बनाता क्यों नहीं है|
प्रभु तू याद आता क्यों नहीं है|

दिशा चारों में है तू ही समाया,
मेरे मन में समाता क्यों नहीं है|
प्रभु तू याद आता क्यों नहीं है|

तुझे चिंता है जगदीश्वर सभी की,
मेरा फिर ध्यान लगाता क्यों नहीं है|
प्रभु तू याद आता क्यों नहीं है|

मैं प्यासी हूँ तुझे बैठी पुकारूं,
मेरी तू प्यास बुझाता क्यों नहीं है|
प्रभु तू याद आता क्यों नहीं है|

तेरी ज्योति जगे सारे जग तपे,
दीया मन में जलाता क्यों नहीं है|
प्रभु तू याद आता क्यों नहीं है|

मैं व्याकुल हूँ तुझे बैठी पुकारूंँ,
मेरे दिल में समाता क्यों नहीं है|
प्रभु तू याद आता क्यों नहीं है|

तेरी फुलवरिया महकती हैं,
उजड़ा स्थल बसाता क्यों नहीं है|
प्रभु तू याद आता क्यों नहीं है|
मुझे अपना बनाता क्यों नहीं है|

श्रेणी:

विविध भजन

स्वर:

Usha Bansal ji

bottom of page