top of page

पीले पीले कपड़ो में तू दिखे, तू दिखे कान्हा तू दिखे

Pile pile kapado mai tu dikhe, tu dikhe kanha tu dikhe

पीले पीले कपड़ो में तू दिखे, तू दिखे कान्हा तू दिखे

काली रात तूने जन्म लिया है, चंदा की चांदनी में तू दिखे

वृंदावन चले अइयो मेरे कान्हा, रास रचाता तू दिखे
तू दीखे कान्हा तू दीखे रास रचाता तू दिखे

गोकुल में चले अइयो मेरे कान्हा, माखन चुराता तू दिखे
तू दीखे कान्हा तू दीखे माखन चुराता तू दिखे

यमुना तट चले अइयो मेरे कान्हा, चीर चुराता तू दिखे
तू दीखे कान्हा तू दीखे चीर चुराता तू दिखे

मथुरा में चले अइयो मेरे कान्हा, कंस मारता तू दिखे
तू दीखे कान्हा तू दीखे कंस मारता तू दिखे

बरसाने में चले अइयो मेरे कान्हा, राधा संग तू दिखे
तू दीखे कान्हा तू दीखे राधा संग तू दिखे
@bhajan potli

कीर्तन में चले अइयो मेरे कान्हा, नाच दिखाता तू दिखे
तू दीखे कान्हा तू दीखे नाच दिखाता तू दिखे

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sarika Bansal

bottom of page