top of page

पान पत्तों से निकले गणेश ललना।पान पत्तों से निकले गणेश ललना।

Pan patton se nikle Ganesh Lalna

पान पत्तों से निकले गणेश ललना।
पान पत्तों से निकले गणेश ललना।
गणेश ललना गणेश ललना,
पान पत्तों से निकले गणेश ललना।
पान पत्तों से निकले गणेश ललना।

ब्रह्मा जी लाए सोने का पालना,
ब्रह्ममानी झुलावे गणेश ललना
पान पत्तों से निकले गणेश ललना !

शिव जी लाए सोने का पालना,
गौरा रानी झुलावे गणेश ललना,
पान पत्तों से निकले गणेश ललना। @bhajanpotli

विष्णु जी लाए सोने का पालना,
लक्ष्मी जी झुलावे गणेश ललना,
पान पत्तों से निकले गणेश ललना !

रामजी लाए सोने का पालना,
सीता मैया झुलावे गणेश ललना,
पान पत्तों से निकले गणेश ललना !

कान्हा जी लाए सोने का पालना,
राधा रानी झुलावे गणेश ललना,
पान पत्तों से निकले गणेश ललना !

ऋषि मुनि लाए सोने का पालना,
सारे भगत झूलाएं गणेश ललना,
पान पत्तों से निकले गणेश ललना।
पान पत्तों से निकले गणेश ललना।

श्रेणी:

गणेश भजन

स्वर:

Sarika Bansal

bottom of page