top of page

पलकें ही पलकें बिछाएंगे जिस दिन राम प्यारे घर आएंगे

Palkein hi palkein bichayenge jis din ram pyare ghar aayenge

पलकें ही पलकें बिछाएंगे जिस दिन राम प्यारे घर आएंगे।

घर का कोना कोना मैंने फूलों से सजाऊंगी।
रंगोली बनाऊं घी का दीपक जगाऊंगी
प्रेमी जनों को बुलाएंगे जिस दिन राम प्यारे घर आएंगे।
पलकें ही पलकें बिछाएंगे जिस दिन राम प्यारे घर आएंगे।

गंगा जल की ज्झारी से मैं चरण पखारूंगी
भोग लगाऊं तेरी आरती उतारूंगी
खुशबू ही खुशबू उड़ाएंगे जिस दिन राम प्यारे घर आएंगे।
पलकें ही पलकें बिछाएंगे जिस दिन राम प्यारे घर आएंगे।

अब तो एक लगन है प्यारे प्रेम सुधा बरसा दो
जन्म जन्म की मैली चादर अपने रंग रंगा दो
जीवन को जीवन बनाएंगे जिस दिन राम प्यारे घर आएंगे।
पलकें ही पलकें बिछाएंगे जिस दिन राम प्यारे घर आएंगे।

अयोध्या के भाग जगे है राम जी घर आएंगे
सीता मां को संग में ले कर राम जी मुस्काए है
हम भी तो उत्सव मनाएंगे जिस दिन राम प्यारे घर आएंगे।
पलकें ही पलकें बिछाएंगे जिस दिन राम प्यारे घर आएंगे।

श्रेणी:

राम भजन

स्वर:

Pooja Tanejaji

bottom of page