ना दौलत ना शोहरत बड़ी चीज है
Na dolat na shohrat badi chiz hai
ना दौलत ना शोहरत बड़ी चीज है
ना तो इज्ज़त ना शोहरत बडी चीज़ है
ना तो दौलत हुकूमत बडी चीज़ है
गर जहाँ मे कोई चीज़ भी है बडी,गुरु चरणों की भक्ति बड़ी चीज़ हैं
ये ना पूछो कि, खिदमत का क्या है सिला, रंग लाती हैं ये एक ना एक दिन ज़रूर
ऐसे सतगुरू की सेवा बडी चीज़ हैं
कर सेवा गुरु चरणन की
युक्ति यही भव तरणन की कर सेवा गुरु चरणन की
युक्ति यही भव तरणन की
गुरु की महिमा हैं न्यारी
रोग कटे पल मे भारी
विपदा हरे ये,तन मन की
युक्ति यही भव तरणन की
कर सेवा..
मन की दुविधा को ये हरे
ज्ञान भक्ति भरपूर भरे
भेंट करें शुभ करमण की युक्ति यही भव तरणन की
कर सेवा....
भेद मर्म सब मिटा दिया
पल मे दर्शन करा दिया
कैसी लीला दर्शन की
युक्ति यही भव तरणन की
कर सेवा...
गुरु जी दयालु होते है
मन के मैल को धोते हैं
हम पर कृपा गुरु वर की
युक्ति यही भव तरणन की
कर सेवा गुरु चरणन की...
श्रेणी:
गुरुदेव भजन
स्वर:
Aradhana Sharma ji