top of page
नंद के लाल आयो है
Nand ke Lala aayo hai
नंद के लाला आयो है नंद बाबा के नंद भवन में आनंद छायो है नंद के लाला आयो है
बाजे ढोल मृदंग झाझ डंप, बाज रही शहनाई,
जन्मे गोकुल में गोविंदा घर घर बजे बधाई
पारब्रह्म पूरन परमेश्वर दरस दिखाओ है, नंद के लाला आयो है
नंद बाबा के नंद भवन में आनंद छायो है नंद के लाला आयो है
बरस रहा केसर चंदन बरस रही रसधारा जय गोविंदा जय गोपाला गूंज रहा जयकारा,
झूम झूम कर नाच नाच कर धूम मचायो है नंद के लाला आयो है
नंद बाबा के नंद भवन में आनंद छायो है नंद के लाला आयो है
नंद यशोदा नहीं समाते आज खुशी के मारे, नंद भवन में लूट पड़ी है लूट रहे हैं सारे
तू भी लूट ले आज मधुप हरि लूट मचायो है,नंद के लाला आयो है
नंद बाबा के नंद भवन में आनंद छायो है नंद के लाला आयो है
#bhajan potli
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Sangeeta kapurji
bottom of page