top of page

दिल्ली शहर में, हरी नगर में, मंदिर बना है बड़ा प्यारा, संतोषी माँ का

Delhi shahar mai hari nagar mai

दिल्ली शहर में, हरी नगर में, मंदिर बना है बड़ा प्यारा, संतोषी माँ का----२
हमरी ना मानो तो बाझंन से पूछो, बाझंन को पूत देने वाली, संतोषी माता|
दिल्ली शहर में, हरी नगर में, मंदिर बना है बड़ा प्यारा, संतोषी माँ का|

हमरी ना मानो, तो बालक से पूछो, बालक को विद्या देने वाली, संतोषी माता|
दिल्ली शहर में, हरी नगर में, मंदिर बना है बड़ा प्यारा, संतोषी माँ का|

हमरी ना मानो, तो अंधे से पूछो, अंधे को आंखें देने वाली, संतोषी माता|
दिल्ली शहर में, हरी नगर में, मंदिर बना है बड़ा प्यारा, संतोषी माँ का|

हमरी न मानो, तो कन्या से पूछो, कन्या को घर वर देने वाली, संतोषी माता|
दिल्ली शहर में, हरी नगर में, मंदिर बना है बड़ा प्यारा, संतोषी माँ का|

हमरी ना मानो, तो गूंगे से पूछो, गूंगे को वाणी देने वाली, संतोषी माता|
दिल्ली शहर में, हरी नगर में, मंदिर बना है बड़ा प्यारा, संतोषी माँ का|

हमरी ना मानो, तो कोढ़ी से पूछो, कोढ़ी को काया देने वाली, संतोषी माता|
दिल्ली शहर में, हरी नगर में, मंदिर बना है बड़ा प्यारा, संतोषी माँ का|

हमरी ना मानो, तो भक्तों से पूछो, भक्तों को दर्शन देने वाली, संतोषी माता|
दिल्ली शहर में, हरी नगर में, मंदिर बना है बड़ा प्यारा, संतोषी माँ का|

दिल्ली शहर में, हरी नगर में, मंदिर बना है बड़ा प्यारा, संतोषी माँ का---२

श्रेणी:

देवी भजन

स्वर:

Urmil Kanta Nagpal ji

bottom of page